ख़ुशी हो या गम कैसे प्रतिक्रिया करे?(How to react happy or sad?)
Blog :- 1
नमस्कार दोस्तों
मै पासी मेरे पहले ब्लॉग और मेरी पहली कहानी में आपका स्वागत है। चलिए बिना देर किए शुरू करते है।
ख़ुशी हो या गम कैसे प्रतिक्रिया करे?(How to react Happy or Sad)
एक बार एक किसान था उसके पास एक घोडा (Horse) था। एक दिन वो घोडा किसान के घर से भाग जाता है तो किसान के पड़ोसी (Neighbour)किसान से कहते है कि ये तो बहुत बुरा हुआ। तुम्हरा नुकसान होगया। किसान ने कहा की हो सकता है।
अगले दिन सुबह (Morning)किसान देखता है की वही घोडा पांच ओर घोड़ो को अपने साथ लेकर किसान के घर वापस आ गया है।तो किसान के पड़ोसी किसान से कहते है की ये तो बहुत अच्छा हुआ। तुम्हारा फायदा हो गया। तो भी किसान ने यही कहा की हो सकता है।
उसके अगले दिन किसान का लड़का उन्ही घोड़ो पर नियंत्रण (Control) करने की कोशीश कर रहा था।
तभी एक घोड़े ने किसान के बेटे को नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने की वजह से किसान के बेटे की टांग टूट गई। तो किसान के पडोसी किसान से कहने लगे की बाप रे ये तो बहुत बुरा हुआ। तब भी किसान ने उसे वक्त भी यही कहा की हो सकता है। कुछ दिनों बाद सेना मे भर्ती करने वाले अफसर (Officer) आए।
पर उन्होंने किसान के बेटे को छोड़ दिया। क्योंकि उसकी टांग टूटी हुई थी। किसान के पडोसी फिर से कहने लगे कि ये तो बहुत अच्छा हुआ। तुम्हारा बेटे बच गया। तब भी किसान ने यही कहा कि हो सकता है। यानी की हमारे साथ होने वाली किसी भी घटना के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते की अंत में जाकर वो हम पर क्या प्रभाव (Effect) डालेगी।
नैतिक शिक्षा:- अच्छा हो या बुरा अपनी भावनाओं (Emotions) पर हमेशा नियंत्रण (Control) रखना चाहिए।
आपको यह कहानी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। और आपने इस कहानी या ब्लॉग से क्या सीखा? ऐसे ही और ब्लॉग्स के लिए हमें फॉलो करें।
Nyc
जवाब देंहटाएंThanks for supporting me
हटाएंThanks dear for supporting me
जवाब देंहटाएं